जल संकट को लेकर पार्षदों ने खोला मोर्चा

संतोष नामदेव
गौरेला पेंड्रा मरवाही

सी एम ओ के नाम दिया ज्ञापन

उग्र आंदोलन की कही बात

जल संकट से रहवासी हो रहे हलाकान

नगर पालिका पार्षदों ने सी एम ओ के नाम ज्ञापन सौंपा है एवं जल आपूर्ति प्रभावित होने पर उग्र आंदोलन की बात कही है
नगर पालिका परिषद गौरेला के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहें हैं दर असल नगर में पेयजल की आपूर्ति मल्हनिया बांध से की जाती है पर ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण समय समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहती है जिससे पेयजल का संकट गहरा रहा है


पूर्व में नगर में पेयजल की आपूर्ति 65 ट्यूब बेल के माध्यम से की जाती थी पर ,अब उनकी देखरेख के आभाव में स्थिति खराब हो गई है पार्षदों का कहना है नगर पेयजल की आपूर्ति ट्यूबबेल के माध्यम से की जाय मल्हनिया जलाशय को अतिरिक्त में रखा जाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *