महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़की भाजपा: विपक्षी गठबंधन को बताया मातृशक्ति का विरोधी

रायपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि विपक्षी बाधाएं सरकार के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकतीं। उन्होंने इसे कांग्रेस का महिला विरोधी चरित्र बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ नारी शक्ति वंदन का यह अभियान अपनी पूर्णता तक जरूर पहुंचेगा और जनता चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और लता उसेंडी ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज भी महिलाओं को केवल वोट बैंक समझती है और उन्हें डर है कि यदि महिलाएं नेतृत्व में आईं तो कांग्रेस का सफाया तय है। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी और कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने कहा कि इस बिल के विरोध से विपक्ष का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। भाजपा नेताओं ने एकजुट होकर कहा कि आधी आबादी को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने वाली पार्टियों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *