मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में चर्चित बाबा अशोक खरात मामले में नया मोड़ आ गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता और महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने खुद पर लगे आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद और मानहानिकारक करार दिया है।

एक बयान में चाकणकर ने कहा था कि पिछले दिनों से उनके और उनके परिवार के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश रची जा रही थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि लगातार झूठे आरोप लगाकर केवल उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा।
अंधविश्वास और उंगली काटने का रहस्य
इस मामले में सबसे खौफनाक खुलासा शिवसेना (यूबीटी) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने किया है. अंधारे ने दावा किया कि रूपाली चाकणकर इस ‘रेपिस्ट’ बाबा के प्रभाव में इतनी अंधी हो चुकी थीं कि उन्होंने तांत्रिक विद्या (Occult Ritual) और गुप्त अनुष्ठान के तहत अपनी ‘अनामिका’ (Ring Finger) उंगली कटवा ली थी. अंधारे ने सबूत के तौर पर कुछ तस्वीरें भी जारी की।

कैप्टन’ नाम से मशहूर
67 वर्षीय अशोक खरात खुद को ज्योतिष शास्त्र, अंकगणित का विशेषज्ञ बताते थे. मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड होने के कारण वे ‘कैप्टन’ नाम से मशहूर थे. धार्मिक आस्था, कथित दैवीय शक्तियों और मंत्र-तंत्र के दम पर 67 साल के खरात ने अपने आसपास भक्तों की बड़ी फौज खड़ी कर ली थी.
कैप्टन’ नाम से मशहूर
67 वर्षीय अशोक खरात खुद को ज्योतिष शास्त्र, अंकगणित का विशेषज्ञ बताते थे. मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड होने के कारण वे ‘कैप्टन’ नाम से मशहूर थे. धार्मिक आस्था, कथित दैवीय शक्तियों और मंत्र-तंत्र के दम पर 67 साल के खरात ने अपने आसपास भक्तों की बड़ी फौज खड़ी कर ली थी. इसी प्रभाव के चलते महाराष्ट्र के कई बड़े राजनेता, सेलिब्रिटी और उद्योगपतियों के साथ उसके करीबी संबंध बन गए, लेकिन अशोक के इसी रुतबे के पीछे छुपा था ऐसा काला सच, जिसने सामने आते ही सबको हैरान कर दिया. आरोप है कि अपने रसूख का फायदा उठाकर वह महिलाओं को धमकाता और उनका शोषण करता था.

इसी प्रभाव के चलते महाराष्ट्र के कई बड़े राजनेता, सेलिब्रिटी और उद्योगपतियों के साथ उसके करीबी संबंध बन गए, लेकिन अशोक के इसी रुतबे के पीछे छुपा था ऐसा काला सच, जिसने सामने आते ही सबको हैरान कर दिया. आरोप है कि अपने रसूख का फायदा उठाकर वह महिलाओं को धमकाता और उनका शोषण करता था.