रायपुर। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। सेना दिवस के दिन 15 जनवरी को सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए आज रात 8 बजे निगम और पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक होगी। वहीं, दोपहर 3 बजे सांसद बृजमोहन अग्रवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करेंगे।
इस आयोजन के तहत रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लगभग 3 हजार स्कूल-कॉलेजों में करीब 5 लाख लोग एक साथ वंदे मातरम् का गायन करेंगे। सुभाष स्टेडियम में 20 हजार युवा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान करेंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड भी जारी किया जाएगा। विधायक, पार्षद, पंच-सरपंच और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।