तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम ने 110 सीटों पर बढ़त बनाकर सियासी गलियारों में तूफान ला दिया है। बहुमत के आंकड़े 117 के बेहद करीब पहुंचने के बाद चेन्नई में जश्न का माहौल है। इस राजनीतिक सफलता के बीच मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन का विजय के आवास पर पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है। तृषा की इस मौजूदगी ने विजय की निजी जिंदगी और उनके रिश्तों को लेकर चल रही पुरानी अटकलों को एक बार फिर हवा दे दी है।
सियासी मोर्चे पर विजय की पार्टी ने स्थापित द्रविड़ दलों को पीछे छोड़ दिया है। रुझानों में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़ रहे हैं, जबकि विजय प्रमुख सीटों से बढ़त बनाए हुए हैं। विजय की पत्नी संगीता के साथ तलाक की खबरों और हालिया विवादों के बीच तृषा का इस खास मौके पर उनके घर पहुंचना समर्थकों के लिए बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है। तमिलनाडु की जनता अब विजय को न केवल एक बड़े राजनीतिक चेहरे बल्कि एक नए अवतार में देख रही है।