नगरपालिका परिषद की बैठक में नए फायर ब्रिगेड वाहन खरीदी के प्रस्ताव को किया गया स्वीकृत

0प्रस्ताव को शीघ्र शासन को भेजा जाएगा 0
0 नगर व क्षेत्र की आवश्यकता होगी पूर्ण :- नपाध्यक्ष 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली:- सरायपाली नगर पालिका परिषद द्वारा सीएमओ द्वारा नए फायर ब्रिगेड वाहन खरीदी के प्रस्ताव को परिषद द्वारा गंभीरता से लेते हुवे इसे तत्काल प्रभाव से सर्वसम्मति से पास कर दिया गया । तथा प्रस्तावित प्रस्ताव को वाहन खरीदी शीघ्र हो इसके लिए शासन को भेजे जाने पर भी सहमति बनी ।
ज्ञातव्य हो कि नगर व क्षेत्र में भीषण व तेज गर्मी के चलते लगातार 3-4 घटनाएं आगजनी की घट जाने व समय पर फायर ब्रिगेड उपलब्ध नहीं होने के कारण कुछ अधिक नुकसान हुआ था । पालिका की वाहन खराब होने के कारण अस्थायी तौर पर महासमुंद से 15 दिवस के लिए फायर ब्रिगेड भी मंगवाया गया था ।
परिषद द्वारा पास किए गए प्रस्ताव व निर्णय क्रमांक 2 मे नया फायर ब्रिग्रेड वाहन कय करने के संबंध में विचार एवं निर्णय लिया गया। जिले में नगर पालिका महासमुन्द एवं नगर पंचायत पिथौरा के अलावा एकमात्र फायर वाहन नगर पालिका सरायपाली में होने के कारण इन वाहन से सरायपाली बसना शहर एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आगजनी की घटना पर जनहित के लिए कार्य किए जाते हैं। ग्रीष्मकाल में आगजनी घटनाएं अधिक घटित होने की संभावना बनी रहती है। निकाय में उपलब्ध फायर ब्रिगेड वाहन काफी पुराना होने के कारण बार-बार खराब हो जाता है ऐसी स्थिती में आगजनी की घटना पर नियंत्रण एवं बचाव को ध्यान में रखते हुए 01 नग फायर वाहन क्रय किये जाने के लिए स्वीति हेतु शासन की ओर प्रस्ताव प्रेषित किया जाने हेतु सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की जाती है।
इस सम्बन्ध में नपाध्यक्ष श्रीमती सरस्वती पटेल व सीएमओ दिनेश यादव ने बताया कि परिषद द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किए जाने के बाद इसे शासन को भेजे जाने के बाद इसके शीघ्र स्वीकृति के लिए प्रयास किया जायेगा ताकि नगरवासियों को आगजनी के दौरान त्वरित फायर ब्रिगेड का लाभ मिल सके व न्यूनतम नुकसान की गुंजाइश बनी रहे । नए फायर ब्रिगेड वाहन आने से नगर व क्षेत्र की आवश्यकताएं भी शीघ्र पूरी हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *