बस्तर में नशे के सौदागरों पर सर्जिकल स्ट्राइक: 27 हजार किलो गांजा हो चुका है खाक, अब 2234 किलो और फूंकेगी पुलिस

जगदलपुर, ग्राउंड रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने आर-पार की जंग छेड़ दी है। पड़ोसी राज्य ओडिशा (Odisha) से होने वाली गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अब तक 27 हजार किलोग्राम से ज्यादा जब्त गांजा (Cannabis Destroyed in Bastar) जलाकर नष्ट किया जा चुका है।

अब तस्करों के नेटवर्क को एक और बड़ा झटका देने की तैयारी है। पुलिस जल्द ही 2234 किलो से अधिक गांजे को नगरनार स्टील प्लांट में भस्म करने जा रही है।

ओडिशा से बस्तर होकर जाता है देश का ‘नशा’

आपको बता दें कि देश में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में ओडिशा का नाम हमेशा ऊपर रहता है। ओडिशा के गांजा उत्पादक इलाकों से देश के कोने-कोने तक नशा सप्लाई किया जाता है। बस्तर इस काले कारोबार के लिए सबसे बड़ा ‘ट्रांजिट रूट’ (Transit Route for Smuggling) माना जाता है।

इसी वजह से बस्तर पुलिस ने उड़ीसा बॉर्डर से लेकर अंदरूनी रास्तों तक तगड़ी नाकेबंदी कर रखी है। खुफिया सूचनाओं के आधार पर तस्करों को रंगे हाथ दबोचा जा रहा है।

490 मुकदमों का माल हुआ स्वाहा, सिर्फ गांजा ही नहीं अफीम भी खत्म

नशे के खिलाफ चल रहे इस महा-अभियान के तहत बस्तर जिले में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act Cases) के 490 मामलों में जब्त करीब 27 हजार किलो गांजा पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत साइंटिफिक तरीके से नष्ट किया जा चुका है।

पुलिस की यह चोट सिर्फ गांजे तक सीमित नहीं है। पुलिस ने इसके साथ ही:

  • 230 ग्राम अफीम (Opium)
  • 13 हजार नशीली गोलियां (Cough Syrup & Tablets)
  • 13 हजार नशीले कैप्सूल
  • 27 हजार एमएल से ज्यादा नशीली सिरप को भी पूरी तरह खत्म कर दिया है।

सीसीटीवी (CCTV) की कड़े पहरे में रहता है जब्त माल

बस्तर के एडिशनल एसपी माहेश्वर नाग (ASP Maheswar Nag) ने बताया कि तस्करों से जब्त माल की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाती। पकड़े गए सभी मादक पदार्थों को एक सेंट्रलाइज्ड स्टोर रूम में रखा जाता है। इस मालखाने की निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से होती है। कोर्ट और ड्रग डिस्पोजल कमेटी की हरी झंडी मिलने के बाद ही इसे नष्ट किया जाता है।

अब NMDC प्लांट की भट्टी में भस्म होगा 2234 किलो गांजा

पुलिस अब अगले चरण की तैयारी में है। बस्तर पुलिस एनडीपीएस के 61 अलग-अलग मामलों में जब्त 2234 किलोग्राम गांजे को नष्ट करने जा रही है। इस गांजे को नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट (NMDC Steel Plant Nagarnar) के भस्मीकरण संयंत्र (Incinerator Plant) में ले जाकर जलाया जाएगा।

बस्तर पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से साफ है कि ओडिशा से आने वाले तस्करों के लिए अब बस्तर का रास्ता पार करना नामुमकिन हो चुका है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *