सरायपाली पहुंचे संदीप शर्मा का गौण ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया स्वागत

दिलीप गुप्ता
सरायपाली:- छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा के आज सरायपाली आगमन पर उनका गौण ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।
बस स्टैंड स्थित महालक्ष्मी स्वीट्स के संचालक मोहन शर्मा के यहां रायपुर से सारंगढ़ जाते समय कुछ देर के लिए रुके श्री संदीप शर्मा को छत्तीसगढ़ शासन से राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है । सामाजिक बंधुओं से श्रीवाशर्मा ने सामाजिक संगठन व सक्रियता से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुवे अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की ।
इस अवसर पर गौण ब्राह्मण समाज के मोहन शर्मा , योगेश शर्मा , चिंटू शर्मा , सोहन शर्मा , शंकर शर्मा के साथ ही अन्य सामाजिक जन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *