फायर ब्रिगेड के अभाव में लाखों का हुआ नुकसान 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : नगर में कल दोपहर अचानक अगल बगल के दो दुकानों में भयंकर आग लगने के कारण लाखों रुपयों का समान जल कर राख हो गया । आनन फानन में अनेक युवकों ने साहस व हिम्मत दिखाते हुवे जलती आग के बीच अनेकों सामानों को दुकानों से बाहर निकाला तो वहीं अनेक युवाओं ने पाइप लेकर आग बुझाते नजर आए। प्रशासन व नगरपालिका घटना स्थल पर पहुंचे जरूर थे पर उनके द्वारा भी आग बुझाने का कोई प्रयास किया गया व यातयात व्यवस्था की कभी सुचारू रूप से चलनेवाला कार्य किया गया । आग लगते ही नगरपालिका को सूचना दी गई पर पूर्व व हमेशा की तरह नगरपालिका से फायर ब्रिगेड उपलब्ध नहीं हो सका । बताया गया कि फायर ब्रिगेड खराब होने के कारण बनाने दिया गया है । बसना नगरपंचायत से भी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं हो पाई । शाम 6 बजे जब लगभग आग पर कैंटल प लिया गया था तब सारंगढ़ व महासमुंद से फायर ब्रिगेड पहुंची । तब तक दोनों दुकानों ठाकुर पूजा केंद्र व MK रेग्जीन वर्क्स दुकान के ऊपरी व पिछले हिस्से में रखे लाखो रुपयों का नुकसान हो चुका था । आग कैसे व क्यों लगी तथा कितने का वास्तविक नुकसान हुआ इसका पता लगाया जा रहा है ।
कल ही आगजनी की घटना के बाद नगरपालिका व नगराध्यक्ष के दावों व कार्यशैलियों की पोल खुल गई । पीड़ित परिवारों के साथ ही घटना स्थल पर मौजूद अनेक लोगों द्वारा नपाध्यक्ष सरस्वती पटेल की अनुपस्थिति में उनके पति चंद्रकुमार पटेल जो कि नपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे को जनाक्रोश का जबरदस्त सामना करना पड़ा । उन पर विरोध व आक्रोश इतना अधिक था कि वे कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं थे । नगर मे अनेको बार इस तरह के आगजनी व दुर्घटना के अवसरों पर नगरपालिका का फायर ब्रिगेड हमेशा अनुपलब्ध रहने व मरम्मत के नाम से गैरेज में होने की बात पर नगरवासियों में भारी आक्रोश व नाराजगी व्यक्त की गई ।
। पीड़ित दुकानदारों शैलेन्द्र ठाकुर व राजू जिनकी दुकान लगभग पूरी तरह जल चुकी है आज नगरपालिका में फायर ब्रिगेड के उपलब्ध नहीं होने को लेकर बहुत ही तीखी बहस हुई । मामला बहुत ही उत्तेजित हो गया था । इसके लिए नगरपालिका व नपाध्यक्ष को पूर्णत दोषी मानते हुवे काफी नाराजगी भी जताई गई । नपाध्यक्ष के अविवेकपूर्ण निर्णय व नगरवासियों के दुकानों की सुरक्षा नही कर पाने की वजह से नगर में इसकी तीव्र आलोचना की जा रही है ।
इस अग्निकांड में सर्वाधिक प्रभावित होने वाले व्यवसायी शैलेन्द्र ठाकुर व राजू द्वारा इस अग्निकांड के बाद नगर में नगरपालिका के खिलाफ आक्रोश व्यक्त्व करते हुवे कहा गया कि जिम , गार्डनो , तालाब व अन्य सौंदर्यीकरण के नाम से भ्रष्टाचार किए जाने के लिए नपाध्यक्ष के पास योजनाएं हैं व बजट है जो आज की तारीख में सिर्फ पैसों को बर्बाद किया गया पर जान व माल की सुरक्षा के लिए व एक और फायर ब्रिगेड की आवश्यकता को देखते हुवे इनके पास कोई योजना व बजट नहीं है । जबकि बढ़ते व्यवसायिक केंद्र को देखते हुवे एक और फायर ब्रिगेड की सख्त आवश्यकता है । नगरपालिका द्वारा लोगों के सेहत के साथ तो खिलवाड़ किया ही गया अब नगरवासियों के जान व माल को भी नहीं बख्शा जा रहा है । लोगो की दुकान व घर भले जल जाए इसकी चिंता नगरपालिका व नगराध्यक्ष को नहीं है । नगरवासियों के बेहतर सेहत व स्वास्थ्य के लिए लाखों रुपए खर्च कर यत्र तत्र जिम लगाया गया है जिसकी हालत आज किसी से छिपी नहीं है । एक अध्यक्ष लगाता है तो दूसरा अध्यक्ष उसे तोड़ता है इस यह बगैर किसी पूर्व योजना के कार्य के नगरवासियों व टैक्सपेयरो के पैसों की बर्बादी की जा रही है । इसी तरह बड़ा तालाब सौंदर्यीकरण के नाम से लाखो रुपए सिर्फ कमीशनखोरी के चलते बर्बाद कर दिया गया ।
पीड़ितों के साथ ही आक्रोशित नगरवासियों नेवकहा की नगरपालिका व नपाध्यक्षो के पास इन अनावश्यक कार्यों के लिए योजनाएं व बजट है पर नगरवासियों के दुकानों व जान की सुरक्षा के लिए कोई बजट व कार्ययोजना नहीं है ।
घटना स्थल पर पीड़ितों से मिलने पहुंची विधायक चातुरी नंद भी नपाध्यक्ष व नगरपालिका के इस कार्यशैली से काफी नाराजगी व्यक्त करते हुवे नगरवासियों को शीघ्र व्यवस्था व साधन उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया ।
ज्ञातव्य हो कि कल दोपहर लगभग 3 बजे कलकत्ता कपड़ा बाजार के बाजू गली में स्थित ठाकुर पूजा भंडार व एमके रेग्जीन वर्क्स के दुकान के ऊपरी हिस्से में अचानक आग लग गई । देखते देखते यह आग आसपास के मकानों तक भी पहुंचने लगी । आनन फानन में नगरपालिका को फायरब्रिगेड के लिए सूचना दी गई सीएमओ ने बताया कि फायर फ्रिगेड मरम्मत के लिए गई है । एक तरफ पानी का अभाव तो दूसरी तरफ बिजली बंद होने से आसपास के घरों से मोटर से पानी भी नहीं लिया जा सका । लोग असहाय होकर खड़े थे । बाद में नगरपालिका द्वारा पानी टैंकर , जनरेटर व पाइप के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया गया । नगर के अनेक युवकों ने बड़ी जिम्मेदारी से खतरों से खेलते हुवे आग पर काबू पाया का सका गया ।
दुकानों में लगी आग के बाद नपाध्यक्ष पर भड़के नगरवासी ,विधायक व पीड़ित जन0

17
Apr