Raipur Municipal Corporation User Charge Hike: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मकान मालिकों और व्यापारियों के लिए एक जरूरी और झटका देने वाली खबर है। रायपुर नगर निगम (Raipur Municipal Corporation) ने संपत्तिकर (Property Tax) के साथ वसूले जाने वाले यूजर चार्ज (User Charge) में सीधे बढ़ोतरी कर दी है। निगम के इस नए फैसले के बाद अब शहर के रिहायशी और कमर्शियल, दोनों ही तरह के प्रॉपर्टी धारकों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

जानिए आपकी जेब पर सालाना कितना बढ़ेगा बोझ
नगर निगम प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, यह बढ़ी हुई दरें तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही हैं। इस संशोधन के बाद टैक्स का नया गणित कुछ इस तरह होगा:
- आवासीय संपत्तियां (Residential Properties): घरेलू उपभोक्ताओं के यूजर चार्ज में सालाना ₹120 की बढ़ोतरी (annual hike of Rs 120) की गई है।
- व्यावसायिक संपत्तियां (Commercial Properties): दुकान, दफ्तर और अन्य कमर्शियल टैक्स धारकों के लिए यूजर चार्ज में सालाना ₹360 का इजाफा किया गया है।
यह बढ़ी हुई अतिरिक्त राशि मकान मालिकों को अपने सालाना प्रॉपर्टी टैक्स (property tax online Raipur) के साथ ही जमा करनी होगी। नगर निगम का तर्क है कि शहर की चरमराती सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन (garbage collection system) को बेहतर बनाने और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए शुल्क में यह मामूली बदलाव जरूरी था।
सफाई के नाम पर सिर्फ दीवारों पर पेंटिंग”, विपक्ष ने खोला मोर्चा
दूसरी तरफ, इस टैक्स बढ़ोतरी को लेकर शहर में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस फैसले को रायपुर की जनता पर आर्थिक बोझ बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी (Akash Tiwari Congress) ने निगम सरकार को सीधे घेरा है।
नेता प्रतिपक्ष ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, “बिना जमीनी सफाई व्यवस्था सुधारे जनता पर नया शुल्क थपना सरासर अन्याय है। रायपुर के 70 वार्डों में आज भी कचरा प्रबंधन बेहाल है। निगम प्रशासन स्वच्छता के नाम पर सिर्फ दीवारों पर लाखों रुपये की पेंटिंग (wall painting budget) और खोखला प्रचार कर रहा है।” उन्होंने महापौर और एमआईसी (Mayor and MIC Raipur) से इस जनविरोधी निर्णय पर तुरंत पुनर्विचार करने की मांग की है।