protest- पंचायत सचिव मंत्रालय से लेकर दिल्ली तक करेंगे प्रदर्शन

बस्तर संभाग की बैठक केशकाल में हुईं

भानुप्रतापपुर। अपने एक सूत्रीय शासकीयकरण की मांग को लेकर विगत 17 मार्च से पंचायत सचिव हड़ताल कर रहे है। आगामी आंदोलन के रूपरेखा बनाने के लिए बस्तर संभाग की बैठक शुक्रवार को टाटा मारी केशकाल में संपन्न किया गया। बैठक के दौरान कई निर्णय लिए गए।

रामकरण सिन्हा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ की निर्धारित रूपरेखा आधार पर 17 मार्च से 1अप्रैल तक जारी रहेगा। पूरे जोश के साथ 1 अप्रैल को मंत्रालय का घेराव के लिए सभी साथी 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए तैयार हुए। 2 अप्रैल2025 से सभी ब्लॉक मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। 7अप्रैल 2025को जिला मुख्यालय में रैली ज्ञापन 8अप्रैल को ब्लॉक मुख्यालय में नगाड़ा बजाकर विरोध प्रदर्शन 9 अप्रैल को ब्लॉक मुख्यालय धरना स्थल पर सद्बुद्धि हेतु रामायण 10 अपै्रल को महावीर जयंती हड़ताल स्थल में मानना 11 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल 12अप्रैल हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा पाठ 13 अप्रैल को क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगा 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयन्ती हड़ताल स्थल पर 15 अप्रैल को क्रमिक हड़ताल के साथ सद्बुद्धि यज्ञ 16 अप्रैल अनिश्चितकालीन हड़ताल में लगातार क्रमिक भूख हड़ताल 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस एवं दिल्ली रवाना एवं कार्यक्रम 30/4/2025 जंतर मंतर दिल्ली में हड़ताल। इस प्रकार से रूपरेखा बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में उपस्थित प्रदेश पंचायत सचिव संघ छग प्रदेश पंचायत सचिव संघ का बस्तर संभाग बैठक में मोहन भारतद्वाज, संयोजक, कोमल निषाद कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, महेन्द्र साहू कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष दुर्ग, श्याम कार्तिक जयसवाल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाअध्यक्ष बिलासपुर, प्रवीण साहू उप प्रातांध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष गरियाबन्द एवं प्रांतीय पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष कोडागांव,कांकेर,सुकमा,बस्तर,दन्तेवाड़ा,बीजापुर,नारायणपुर,धमतरी,एवं बस्तर संभाग के समस्त ब्लाक अध्यक्ष एवं अन्य जिले से आए ब्लॉक अध्यक्ष की उपस्थिति में सभी के द्वारा अपना विचार बैठक में रखा गया। अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में आगे रणनीति एवं मार्गदर्शन सभी से लिया गया। बस्तर संभाग के अलावा अन्य जिले के पंचायत सचिव पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related News

Related News