छत्तीसगढ़ में सियासी वार तेज: डिप्टी सीएम साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। हारने वाली सीटों पर फोकस के कांग्रेस के बयान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न नेतृत्व है, न नीयत, और पार्टी भ्रम व अफवाह फैलाने में लगी है।

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि जनता कांग्रेस से दूर जा चुकी है और इसका उसे चुनाव में कोई लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर अर्बन नक्सल्स की तरह काम करने का आरोप भी लगाया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे पर साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। बस्तर में अब विकास का माहौल बन रहा है और इसे देश का सबसे विकसित आदिवासी क्षेत्र बनाने का लक्ष्य है।

कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए साव ने कहा कि पार्टी सिर्फ अफवाह फैलाने का काम कर रही है और उसे बस्तर की मूलभूत समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने बस्तर ओलंपिक में बड़ी संख्या में आदिवासी भागीदारी का जिक्र करते हुए इसे सकारात्मक बदलाव बताया।

सुशासन तिहार को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर साव ने कहा कि जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। वहीं पद्मश्री फूलबासन यादव के कथित अपहरण प्रयास पर उन्होंने कहा कि प्रशासन इस पर संज्ञान लेगा और प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *