रायपुर कमिश्नरेट में बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 136 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का आदेश जारी करते हुए पूरी सूची प्रकाशित की है।

जारी आदेश के अनुसार 2 सब-इंस्पेक्टर, 16 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और 118 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं। इस फेरबदल में कई पुलिसकर्मियों को वर्तमान थानों से हटाकर नए थानों और विभिन्न इकाइयों में पदस्थ किया गया है।
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है।