ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता: बिलासपुर पुलिस ने एक महीने में 648 लापता लोगों को ढूंढा

बिलासपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान और तलाश के तहत एक महीने में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 648 लापता लोगों को खोज निकाला है। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया गया।

बरामद लोगों में 69 अपहृत बच्चे शामिल हैं, जिनमें 11 लड़के और 58 लड़कियां हैं। इसके अलावा 579 वयस्कों को भी ढूंढा गया, जिनमें 430 महिलाएं और 149 पुरुष शामिल हैं।

अभियान के दौरान पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र को मजबूत किया, जिसके चलते अन्य राज्यों में मौजूद बच्चों का भी पता चला। पुलिस टीमों ने महाराष्ट्र और ओडिशा से 3 बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया।

इस उपलब्धि के साथ बिलासपुर जिला ने ऑपरेशन मुस्कान में 69 बच्चों की बरामदगी के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया, जबकि ऑपरेशन तलाश में 579 लोगों को ढूंढकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *