नए एसपी की पदस्थापना के बाद कांकेर पुलिस में बड़ा फेरबदल

कांकेर। जिले में नए पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 06 निरीक्षक, 01 उपनिरीक्षक और 04 सहायक उपनिरीक्षक का तबादला किया गया है। इसके अलावा 28 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षक भी नए स्थानों पर पदस्थ किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि यह तबादला प्रक्रिया जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है। नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के बाद इसे पहला बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। कुछ थानों में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों को बदला गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को संवेदनशील क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *