मासूमों की चीख से गूंजा बायपास, देखते ही देखते खत्म हो गया पूरा परिवार

जयपुर के अजमेर रोड पर स्थित 200 फीट बायपास पर सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रॉले ने सड़क किनारे अपना सामान बेच रहे एक पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

रेलिंग तोड़ते हुए निकला ट्रॉला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉला बेहद तेज गति में था। चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रॉला करीब 100 मीटर तक सड़क के किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए आगे निकल गया। इस दौरान सड़क किनारे गुब्बारे और अन्य सामान बेच रहा पूरा परिवार उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर चारों तरफ खून और मांस के चिथड़े बिखर गए, जिसे देखकर हर कोई सिहर उठा।

इलाके में फैली सनसनी

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है। वहीं, ट्रॉला चालक घटना के बाद से मौके से फरार है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *