रायपुर में 10 साल बाद आईपीएल की वापसी,कोहली और रोहित के बीच होगा महामुकाबला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज आईपीएल का रोमांच लौटने वाला है। पूरे 10 साल के लंबे इंतजार के बाद यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच जोरदार भिड़ंत होगी। इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी ने इस मैच को बेहद खास बना दिया है। मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों के जुटने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। आयोजन को सफल बनाने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। स्टेडियम के चारों तरफ पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि फैंस को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *