इंडिगो संकट पांचवें दिन भी जारी, शनिवार को सैकड़ों उड़ानें रद्द, DGCA ने गठित की चार सदस्यीय जांच कमेटी

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस का परिचालन संकट लगातार पांचवें दिन भी बना रहा। शनिवार को भी बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे देशभर के एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी मची रही।

तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 26 शेड्यूल्ड फ्लाइट्स में से 6 डोमेस्टिक उड़ानें (3 आने वाली, 3 जाने वाली) निरस्त हुईं। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच 7 आने वाली तथा 12 जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल की गईं। लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता एवं गुवाहाटी सहित कई एयरपोर्ट्स पर भी दर्जनों उड़ानें रद्द रही।

लखनऊ एयरपोर्ट पर सुबह से यात्रियों और स्टाफ के बीच तीखी नोकझोंक हुई। रिफंड एवं वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लंबी कतारें लगीं, लेकिन अधिकांश यात्रियों को राहत नहीं मिली। कई यात्री सड़क मार्ग से रवाना हुए।

DGCA ने शुक्रवार को हाई-लेवल चार सदस्यीय कमेटी गठित कर पूरी स्थिति की जांच के आदेश दिए। कमेटी ने पाया कि इंडिगो FDTL CAR 2024 के नए ड्यूटी पीरियड, फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन एवं रेस्ट पीरियड नियमों को लागू करने में पूरी तरह असफल रही।

इंडिगो ने पहले ही कहा है कि परिचालन सामान्य होने में कम से कम दो-तीन दिन और लगेंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *