गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़)। जिले के कोटमीकला में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या और लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पेंड्रा थाना पुलिस की विशेष टीम ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर समेत तीन और शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से कट्टा, कारतूस और लूटा गया भारी मात्रा में सोना-चांदी भी बरामद किया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस इस मामले में मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

लूट का विरोध करने पर मारी थी गोली
बिलासपुर संभाग के इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस (GPM Bullion Trader Murder) का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात के दिन कोटमीकला के साप्ताहिक हाट बाजार में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी को निशाना बनाया था। आरोपी उनका सोना और चांदी से भरा बैग लूटने की कोशिश कर रहे थे। जब प्रदीप सोनी ने अपनी जिंदगी भर की कमाई को बचाने के लिए बदमाशों का कड़ा विरोध किया, तो मुख्य शूटर मनीष मंडल उर्फ राहुल ने कमर से देसी कट्टा निकाला और उन पर नजदीक से गोली चला दी। गोली लगने से प्रदीप सोनी की मौके पर ही मौत हो गई थी और आरोपी जेवर लेकर फरार हो गए थे।
बिहार और झारखंड से दबोचे गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक (SP Gaurela Pendra Marwahi) के निर्देश पर गठित सायबर सेल और पेंड्रा पुलिस की टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्चा फाश किया है। पकड़े गए नए आरोपियों में बिहार का मुख्य शूटर मनीष मंडल उर्फ राहुल और सुजीत उर्फ राजू दास शामिल हैं। इसके साथ ही इस वारदात में मदद करने वाले झारखंड के संतोष दास को भी पुलिस ने घेराबंदी करके अरेस्ट (Interstate Criminals Arrested CG) किया है। ये सभी आरोपी छत्तीसगढ़ में घूम-घूमकर रेकी करते थे और व्यापारियों को अपना शिकार बनाते थे।
देसी कट्टा और कार बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक देसी कट्टा (Country Made Pistol) और चार जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया 40 ग्राम सोना, करीब साढ़े चार किलो चांदी के जेवरात (Looted Gold Silver Recovered), 7 मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी बरामद की है। छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police Crime Update) इस मामले में अब अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है ताकि इन अपराधियों का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा सके।