आज की जनधारा
भोपाल,आज मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने राज्यसभा निर्वाचन हेतु अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने पार्टी की एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।
नामांकन के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ‘राहुल भैया’, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल, सीईसी सदस्य श्री ओमकार मरकाम,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह जी,पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक, वरिष्ठ नेता श्री जे.पी. धनोपिया सहित कांग्रेस पार्टी के सम्मानित विधायकगण, प्रवक्तागण, वरिष्ठ नेता एवं विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी कहा
भाजपा के पास तीसरा राज्यसभा सांसद चुनने के लिए आवश्यक संख्या नहीं है, फिर भी उसने तीसरे उम्मीदवार का नामांकन दाखिल कर लोकतंत्र को खरीद-फरोख्त और दबाव की राजनीति करने की कोशिश की है।
लेकिन भाजपा यह जान ले कि कांग्रेस के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं। हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े हैं और सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी को राज्यसभा भेजकर भाजपा की इस राजनीति को करारा जवाब देंगे।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी ने कहा
काँग्रेस पार्टी महात्मा गांधी जी की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है।यह केवल बहन मीनाक्षी नटराजन जी की लड़ाई नहीं, बल्कि विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की लड़ाई है।हमें पूर्ण विश्वास है कि काँग्रेस का उम्मीदवार विजयी होगा।
राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी
भाजपा का असली चरित्र उजागर हो रहा है। नारी वंदन के प्रति उनका विश्वास आज सभी के सामने है। यह संविधान की लड़ाई है,और संविधान की जीत होगी। सभी विधायक एकजुटता से साथ है
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सुश्री मीनाक्षी नटराजन का व्यापक राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनहित के मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता राज्यसभा में प्रदेश एवं देश की जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता, दृढ़ संकल्प और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी अटूट निष्ठा के साथ सुश्री मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा भेजने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी का मानना है कि संसद के उच्च सदन में उनका प्रतिनिधित्व सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को मजबूती प्रदान करेगा।