:संजय सोनी:
भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा ने महाराष्ट्र के गोरेगांव में अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज की राष्ट्रीय महासभा चुनाव को असंवैधानिक बताया है. केंद्रीय महासभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मंतूराम पवार एवं महासचिव श्याम सिंह तारम समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भी गलत बताया है.
प्रेस वार्ता कर केंद्रीय अध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला ने बताया कि 27 अप्रैल को महाराष्ट्र गोरेगांव में अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के राष्ट्रीय महासभा का चुनाव हुआ. जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष मंतूराम पवार एवं महासचिव श्याम सिंह तारम समेत कार्यकारिणी का गठन किया गया. लेकिन वहां छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा अध्यक्ष, महामंत्री और कार्यकारिणी के जवाबदार सदस्य उपस्थित नहीं थे. ऐसे में केंद्रीय महासभा ने राष्ट्रीय महासभा चुनाव को असंवैधानिक बताया.
Related News
इस प्रेस वार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला उपाध्यक्ष मदन बढ़ाई महामंत्री गिरवर सिंह ठाकुर सह सचिव नरसिंह भंडारी कोषाध्यक्ष भुजबल सिंह गौर निर्णायक समिति अध्यक्ष कमल सिंह कोसमा सदस्य ईश्वरलाल भुआर्य चतुर सिंह ताराम अलीराम बढ़ाई तातू राम भुआर्य मुख्य लेखक परीक्षा धनसराय रावटे कार्यालय प्रभारी धन सिंह रावटे अध्यक्ष दुर्ग रायपुर आईआर देहरी जिला अध्यक्ष उत्तर बस्तर कांकेर ज्ञानू राम भोयर जिला उपाध्यक्ष बालोद सज्जन सिंह चुरेंद्र एवं अन्य सामाजिक पदाधिकारी मौजूद थे.