state executive: प्राइवेट स्कूल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ गठन

:अमित वाखरिया:

state executive

छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया. प्रदेश अध्यक्ष सुबोध राठी एवं प्रदेश सचिव मनोज पाण्डेय ने सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया.

राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में हुए इस कार्यक्रम में से रायपुर सहित प्रदेश के 17 जिलों के पदाधिकारी गण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें:SUSHASAN TIHAR: सीएम विष्णु देव साय पहुंचे सोनाई बाई के घर.. चेक की पीएम आवास की गुणवत्ता

बैठक में  प्रदेश कार्यकारिणी का चयन किया गया जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष  मनोज गुप्ता भाटापारा, उपाध्यक्ष स्टेफर्ड बर्न्स गरियाबंद,  जितेंद्र तिवारी बालोद, रामकिंकर पाण्डेय कोरिया,अजय दुबे कोरबा, विशंभर साहू सारंगढ़ बनाए गए. सहसचिव का दायित्व उमेश साहू कांकेर , ब्रह्म दत्त त्रिपाठी मुंगेली , अक्षय दुबे कोरबा, मोहम्मद फिरोज गरियाबंद, पुष्कर गोस्वामी गरियाबंद, पारख दास मानिकपुरी धमतरी और संतोष तिवारी भाटापारा को बनाया गया. कोषाध्यक्ष का दायित्व विनोद पाण्डेय धमतरी को सौंपा गया. बैठक में निजी विद्यालय से संबंधित विभिन्न मांगों और समस्याओं के बारे में चर्चा की गई और उनके निराकरण के उपाय सुझाए गए.