पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे के बाद खूनी खेल: शुभेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद जारी हिंसा के बीच उत्तरी 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में बड़ी वारदात सामने आई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी है।

यह घटना बुधवार देर रात मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके में हुई जब चंद्रनाथ अपनी कार से घर लौट रहे थे।

बदमाशों ने सोची-समझी साजिश के तहत पहले चंद्रनाथ की कार का पीछा किया और फिर आगे आकर रास्ता रोक लिया।

कार रुकते ही बाइक सवार बदमाशों ने उन पर लगभग दस राउंड फायरिंग की, जिसमें पांच गोलियां उनके सीने में लगीं।

गंभीर रूप से घायल चंद्रनाथ को तत्काल पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चंद्रनाथ लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे, इस घटना से इलाके में भारी तनाव है।

बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद लगातार हो रही हिंसा, आगजनी और हत्या की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित कीवर्ड्स:

पश्चिम बंगाल चुनाव हिंसा, शुभेंदु अधिकारी पीए हत्या, चंद्रनाथ रथ मर्डर, मध्यमग्राम बंगाल न्यूज़, बंगाल पॉलिटिकल वायलेंस, उत्तर 24 परगना क्राइम, बीजेपी कार्यकर्ता हत्या बंगाल, शुभेंदु अधिकारी न्यूज़, बंगाल चुनाव परिणाम 2026, कोलकाता क्राइम अपडेट।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *