मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा बदलाव, 22-23 जनवरी को बारिश की संभावना, पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश

भोपाल. मध्य प्रदेश के मौसम में अब महत्वपूर्ण बदलाव आने वाला है। एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) आज पाकिस्तान के रास्ते उत्तर भारत में सक्रिय हो रहा है। यह सिस्टम सामान्य से अधिक प्रभावी माना जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार इस विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार हैं।

मध्य प्रदेश में इस सिस्टम का असर एक से दो दिनों में दिखाई देने की उम्मीद है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश से सटे क्षेत्रों में रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या मावठे की बूंदें गिर सकती हैं। उज्जैन, भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के अन्य कई इलाकों में घने बादल छाए रहेंगे तथा कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि 22 और 23 जनवरी को यह प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी तथा ठंड फिर से बढ़ सकती है।

प्रदेश के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी नियमित रूप से अपडेट करते रहें तथा ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *