रायपुर। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। प्रदेश के कई कलेक्टर्स, कई सेक्रेटरी, आयुक्तों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। जनक प्रसाद पाठक, आयुक्त, उच्च शिक्षा को विशेष सचिव, वन विभाग बनाया गया है। टोपेश्वर वर्मा, सदस्य, राजस्व मंडल, अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर को अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर के पद पर भेजा गया है। वहीं अवनीश कुमार शरण, कलेक्टर, जिला-बिलासपुर को आयुक्त, नगर तथा ग्राम निवेश के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त, गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, गरियाबंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली के कलेक्टर बदले गए हैं।
कुणाल दूदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर होंगे। संजय कन्नौजे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर होंगे, नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुंगेली जिले का कलेक्टर बनाया गया है । इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले का कलेक्टर बनाया गया है। संजय अग्रवाल को बिलासपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जन्मजय महोबे को जांजगीर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। सर्वेश्वर भुरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को कलेक्टर पर से हटकर गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को हटाकर उन्हें खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक बनाया गया है। सारंगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू को हटाकर उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। गरियाबंद के कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है। भगवान सिंह उइके अपर कलेक्टर, अंतागढ़, जिला कांकेर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-गरियाबंद के पद पर पदस्थ करता है।
शिखा राजपूत तिवारी सचिव, वन विभाग को आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा, डॉ. प्रियंका शुक्ला आयुक्त-सह-संचालक, स्वास्थ्य सेवायें को केवल विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। किरण कौशल आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा को प्रबंध संचालक, मार्कफेड और प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंप गया है।
सुनील कुमार जैन, संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म को आयुक्त, बिलासपुर संभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। के. डी. कुंजाम सचिव, धार्मिकं न्यास एवं धर्मस्व विभाग को सदस्य, राजस्व मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है।
सारांश मित्तर विशेष सचिव, कृषि विभाग को आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के पद पर पदस्थ किया गया है।
पदुम सिंह एल्मा आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास को संचालक, महिला एवं बाल विकास के पद पर पदस्थ किया गया है।
रमेश कुमार शर्मा प्रबंध संचालक, मार्कफेड को विशेष सचिव, गृह विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। जितेन्द्र कुमार शुक्ला, संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को मिशन संचालक, जल जीवन मिशन के पद पर पदस्थ किया गया है। रिमिजियुस एक्का संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें को संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर पदस्थ किया गया है।
रजत बंसल, आयुक्त, मनरेगा को प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य खनिज विकास निगम, विशेष सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तारन प्रकाश सिन्हा विशेष सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को आयुक्त, मनरेगा के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इफ्फत आरा संचालक, आयुष को अपर संभागीय आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए अपर संभागीय आयुक्त, दुर्ग संभाग, दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जगदीश सोनकर मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
डॉ. संतोष कुमार देवांगन अपर आयुक्त, भू-अभिलेख, नवा रायपुर को आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ऋतुराज रघुवंशी संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण को संचालक, लोक शिक्षण के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद, मिशन संचालक, राज्य साक्षरता मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। विजय दयाराम के. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य कौशल विकास अभिकरण को संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य कौशल विकास अभिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राहुल देव कलेक्टर, जिला-मुंगेली को संचालक, कृषि के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव, कृषि विभाग का अतिरिकत प्रभार सौंपा है।
अरविन्द कुमार एक्का अपर कलेक्टर, दुर्ग को संयुक्त सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संतन देवी जांगड़े अपर कलेक्टर, रायगढ़ को संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। सुखनाथ अहिरवार अपर कलेक्टर, कांकेर को सचिव, छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आकाश छिकारा कलेक्टर, जिला जांजगीर-चांपा को उप सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। चंद्रकांत वर्मा कलेक्टर, जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई को संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अजय कुमार अग्रवाल संचालक, जनसंपर्क को प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के पद पर पदस्थ किया है।
Related News
आदेश के मुताबिक-