भानुप्रतापपुर। खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) मद से संचालित निर्माण कार्यों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा किए जाने का मामला सामने आया है। जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर क्षेत्र के 14 जनपद सदस्य, 52 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंचों ने शनिवार को जनपद पंचायत कार्यालय के सामने बैठक आयोजित कर अपनी नाराजगी जाहिर की तथा आगे की रणनीति तय की।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि खनिज न्यास निधि से करोड़ों रुपये के निर्माण कार्य स्थानीय लोगों को देने के बजाय अधिकारियों द्वारा कथित रूप से बाहरी व्यक्तियों एवं ठेकेदारों को सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार और विकास के अवसरों से वंचित होना पड़ रहा है।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि क्षेत्र से हर वर्ष खनिज संपदा के माध्यम से करोड़ों रुपये की राशि प्राप्त होती है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हो पा रहा है। साथ ही स्थानीय हितों की अनदेखी कर बाहरी लोगों को कार्य दिए जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यह किसी राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं है, बल्कि क्षेत्र के अधिकारों और विकास से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न विचारधाराओं के लोग शामिल हैं तथा सभी का उद्देश्य स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दिलाना और क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारी दुर्व्यवहार से जनप्रतिनिधि परेशान है
साथ ही खनिज निधि मासिक बैठक नहीं होने, नाराज़ जनपद पंचायत,अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच प्रत्येक माह में बैठक करने की मांग की
इस अवसर पर सुनाराम तेता अध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, प्रदीप कोरेटी, ब्लाक अध्यक्ष सरपंच संघ भानुप्रतापपुर, वरुण खापर्डे जनपद पंचायत सदस्य, भुनेश्वर कोरेटी जनपद पंचायत सदस्य राजकुमार दर्रों जनपद पंचायत, विष्णु कचलाम जनपद सदस्य, खेमिन कोरेटी जनपद सदस्य
तेजबती शोरी, जनपद पंचायत सदस्य, रमल कोर्राम , सियाराम उयके, टुमन मंडावी, शशि उयके, बिनेश गोटी, गीतू दर्रों,बेबी गावड़े,ढालन सिंह राणा, श्रीमती चैती बाई रावटे, जैसारो कोर्राम, वीरेंद्र मंडावी, जीवन पोटाई,जगजीत सिंह नागेश, सतीश कोरेटी, शैलेन्द्र ठाकुर,मनीष तारम, नरेन्द्र नेताम, संगीता गोटा, जमुना सलाम, गंगा तिरसुनिया,राधा दर्रों, संतोषी कुमेटी, जैन बाई कोला, बिमला गोटा, बिमला नेताम, प्रभा उयके,रीना पोटाई, संतोष पद्दा, नमिता नेताम,सीमा कोरेटी उपस्थित रहे।