सिंघनपुर गुफा में पुरातत्व विभाग की टीम पर मधुमक्खियों का हमला, 5 लोग घायल



रायगढ़ l जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर की प्राचीन गुफा में शैल चित्रों और गुफा संरक्षण और शोध कार्य के लिए रायपुर से पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया l रेसक्यू टीम ने तत्काल मौके पर पंहुच कर घायलों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया हैं जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है l


रायगढ़ जिले की ऐतिहासिक सिंघनपुर गुफा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। शैलचित्रों के संरक्षण और शोध कार्य के लिए रायपुर से पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अधिकारी-कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा हैं कि रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग की रिसर्च टीम सिंघनपुर गुफा में मौजूद प्राचीन शैलचित्रों और संरक्षित हिस्सों का निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान गुफा के भीतर अचानक मधुमक्खियों का विशाल झुंड टूट पड़ा। हमले में टीम के सदस्य घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारकर जिंदल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि रिसर्च टीम में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। राहत की बात यह है कि सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गुफा क्षेत्र में विशाल और अत्यंत आक्रामक मधुमक्खियों का डेरा वर्षों से बना हुआ है। इसके बावजूद सुरक्षा इंतजाम बेहद कमजोर हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *