धान उठाव में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, गरियाबंद मार्कफेड डीएमओ हटाए गए

गरियाबंद। जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के उठाव में बरती जा रही सुस्ती को लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में कुल 50.66 लाख क्विंटल धान की खरीदी की गई थी, जिसमें से अब तक केवल 29 लाख क्विंटल का ही उठाव हो सका है। खरीदी केंद्रों में निर्धारित बफर लिमिट से छह गुना अधिक धान जमा होने के कारण केंद्रों में जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी।

धान उठाव में हो रही देरी और केंद्रों में जमा स्टॉक की गंभीर स्थिति को लेकर समितियों ने बार-बार पत्राचार के जरिए उच्चाधिकारियों को आगाह किया था। मामले की गंभीरता और कलेक्टर की नाराजगी के बाद शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 18 फरवरी की देर रात आदेश जारी कर मार्कफेड डीएमओ किशोर चंद्रा को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें गरियाबंद से स्थानांतरित कर कबीरधाम भेज दिया गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *