कवर्धा में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह, मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर। कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आचार्य पंथ गृंध मुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।

गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी दी जाएगी और परेड का निरीक्षण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहीद परिवारों का सम्मान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और विभिन्न विभागों की ओर से झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *