रायपुर, 22 जनवरी 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के साथ ही 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी संजीव शुक्ला को शहर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे।
सरकार के आदेश के अनुसार रामगोपाल गर्ग (2007 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज से हटाकर बिलासपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। अभिषेक शांडिल्य (2007 बैच) को राजनांदगांव रेंज से दुर्ग रेंज का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। बालाजी राव सोमावर (2007 बैच), जो पुलिस मुख्यालय रायपुर में कानून व्यवस्था संभाल रहे थे, अब राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक होंगे।
अमित तुकाराम कांबले (2009 बैच) को कांकेर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया है। लाल उमेद सिंह (2011 बैच) को रायपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर पदस्थ किया गया है। शशि मोहन सिंह (2012 बैच) को जशपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ नियुक्त किया गया है। दिव्यांग पटेल (2014 बैच) को रायगढ़ से पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर बनाया गया है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरी में उपायुक्तों की तैनाती
कमिश्नरी प्रणाली के तहत रायपुर नगरीय क्षेत्र में पुलिस उपायुक्तों की नियुक्तियां की गई हैं।
उमेश प्रसाद गुप्ता (2020 बैच) को पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय,
संदीप पटेल (2020 बैच) को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय,
मयंक गुर्जर (2020 बैच) को पुलिस उपायुक्त (उत्तर), रायपुर नगरीय,
विकास कुमार (2020 बैच) को पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल), रायपुर नगरीय,
राजनाला स्मृतिक (2020 बैच) को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर), रायपुर नगरीय बनाया गया है।
इसके अलावा श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर से हटाकर पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण नियुक्त किया गया है। इंदु अग्रवाल (2022 बैच), जो नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुर थीं, अब पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय पद पर तैनात की गई हैं।
ये नियुक्तियां रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए की गई हैं, जिससे शहर में कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में और सुधार की उम्मीद है।