राजनांदगांव: मवेशी तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, तीन भैंस एवं पिकअप वाहन जब्त

राजनांदगांव। चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र में मुखबीर सूचना पर नाकाबंदी के दौरान पिकअप वाहन से तीन भैंसों की तस्करी पकड़ी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार छुरिया की ओर से आ रहे पिकअप वाहन को छुरिया मोड के पास रोककर जांच की गई। वाहन में तीन भैंस क्रूरतापूर्वक ठूंसकर भरे हुए थे तथा चारा-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। चालक से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई कागजात नहीं मिले। आरोपियों ने स्वीकार किया कि भैंसों को नागपुर (महाराष्ट्र) के कत्लखाने ले जाया जा रहा था।

गवाहों के समक्ष तीन भैंस एवं पिकअप वाहन जब्त किया गया। आरोपी चालक योगेंद्र उर्फ सोनू साहू (20) निवासी डोंगरीतराई (बालोद), विजय बंते (32) निवासी चिरखनी तिरोडा (गोंदिया, महाराष्ट्र) एवं दीनू उर्फ जीवनलाल साहू (59) निवासी बिरेतरा (धमतरी) के खिलाफ कु्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11, कृषक पशु परीक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 तथा छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 192क(1) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *