रायपुर। प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार आज उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है।
बीते 24 घंटों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4°C जगदलपुर और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
आज का पूर्वानुमान
प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है. अभी तक कोई चेतावनी जारी नहीं की गई हैं.
रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28°C और 13°C के आसपास रह सकता है।