NEET-2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 10 गाड़ियों में लगेंगे 40 अतिरिक्त कोच

बिलासपुर/रायपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) के दौरान परीक्षार्थियों और उनके परिजनों की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा बड़ी राहत दी जा रही है। परीक्षा अवधि में संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष मेमू ट्रेनों के संचालन के साथ ही 10 प्रमुख ट्रेनों में 40 अतिरिक्त सामान्य (जनरल) कोच लगाने का फैसला किया है।

विशेष मेमू व पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें:

  • कोरबा–दुर्ग–कोरबा मेमू स्पेशल (06801): यह ट्रेन 20 जून 2026 को कोरबा से सुबह 10.00 बजे छूटेगी और चांपा, जांजगीर नैला, अकलतरा, बिलासपुर (12.10 बजे), रायपुर (14.55 बजे) होते हुए शाम 16.15 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
  • दुर्ग–कोरबा मेमू स्पेशल (06802): यह ट्रेन 20 जून 2026 को दुर्ग से शाम 19.05 बजे रवाना होकर रायपुर (20.10 बजे), बिलासपुर (22.40 बजे) होते हुए रात 00.45 बजे कोरबा पहुंचेगी।
  • कोरबा–दुर्ग मेमू स्पेशल (06803): 21 जून 2026 को यह गाड़ी कोरबा से सुबह 04.00 बजे चलकर बिलासपुर (06.15 बजे), रायपुर (09.20 बजे) होते हुए सुबह 10.50 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
  • दुर्ग–कोरबा मेमू स्पेशल (06804): 21 जून 2026 को यह गाड़ी दुर्ग से शाम 19.05 बजे छूटकर रात 00.45 बजे कोरबा पहुंचेगी।
  • छिंदवाड़ा–इतवारी पैसेंजर स्पेशल (08823): यह ट्रेन 21 जून 2026 को छिंदवाड़ा से शाम 18.00 बजे रवाना होकर रात 22.50 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी।

हसदेव एक्सप्रेस का दुर्ग तक अस्थायी विस्तार:

परीक्षार्थियों की मांग पर रेलवे ने 21 जून 2026 को हसदेव एक्सप्रेस का अस्थायी रूप से दुर्ग तक विस्तार किया है। गाड़ी संख्या 18250 कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस रायपुर से सुबह 10.45 बजे रवाना होकर 11.45 बजे दुर्ग पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 18251 दुर्ग से शाम 16.30 बजे रवाना होकर रात 21.50 बजे कोरबा पहुंचेगी। कोरबा-रायपुर के बीच इस ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इन 10 ट्रेनों में लगेंगे 40 अतिरिक्त जनरल कोच:

यात्रियों की भारी भीड़ को क्लीयर करने के लिए रेलवे निम्नलिखित ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़ रहा है:

  • रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18249): 20 जून को 07 अतिरिक्त कोच।
  • कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस (18250): 21 जून को 07 अतिरिक्त कोच।
  • रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18251): 21 से 23 जून तक 07 अतिरिक्त कोच।
  • कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस (18252): 22 से 24 जून तक 07 अतिरिक्त कोच।
  • बिलासपुर–रीवा एक्सप्रेस (18247): 19 से 21 जून तक 02 अतिरिक्त कोच।
  • रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस (18248): 20 से 22 जून तक 02 अतिरिक्त कोच।
  • टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस (18109): 19 से 21 जून तक 02 अतिरिक्त कोच।
  • इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18110): 21 से 23 जून तक 02 अतिरिक्त कोच।
  • टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस (18113): 19 से 21 जून तक 02 अतिरिक्त कोच।
  • बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18114): 20 से 22 जून तक 02 अतिरिक्त कोच।

रेलवे प्रशासन ने NEET परीक्षार्थियों से इन विशेष सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। विस्तृत समय-सारणी के लिए छात्र रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *