रायपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस दोपहर 1 बजे और मैच डे-नाइट प्रारूप में 1:30 बजे से शुरू होगा।
मैच से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का शंखनाद के बाद मैदान में उतरते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है।
रायपुर के इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक कोई वनडे मैच नहीं गंवाया है। पिच बैटिंग के अनुकूल मानी जाती है और ओस के कारण टॉस अहम भूमिका निभाएगा। दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगी। हाई स्कोरिंग मुकाबले की संभावना है।
टीम इंडिया में किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम में एक बदलाव पक्का है। नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा दूसरे वनडे से टीम में वापसी करेंगे। पहले मैच में उनकी अनुपस्थिति में एडन मार्क्रम ने कप्तानी की थी, जिसमें दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा था।