आद्वित्य सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में हासिल किया विशिष्ट स्थान

राजनंदगांव ,राजपूत क्षत्रीय महासभा छत्तीसगढ़ के होनहार प्रतिभाशाली विद्यार्थी आदित्य सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित IAT परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 405 प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ एवं राजपूत समाज का गौरव बढ़ाया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ अद्वित्य का चयन देश के शीर्ष वैज्ञानिक संस्थानों में से एक भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) में हुआ है। यह सफलता उनकी प्रतिभा, कठिन परिश्रम एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
अद्वित्य, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के ब्लॉक समन्वयक ठाकुर भगत सिंह जी के सुपुत्र एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय ठाकुर दरबार सिंह जी के पौत्र हैं। उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ राजपूत क्षत्रिय महासभा स्वयं को गौरवान्वित महसूस करती है।
छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा एवं उप समिति राजनंदगांव की ओर से प्रिय अद्वित्य को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। देते हुए कहां है कि, आप जीवन में निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें तथा राष्ट्र और समाज का नाम रोशन करते रहें।
हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएँ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *