छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक आज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक आज सुबह 11 बजे मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के कार्यक्रम, प्रशासनिक निर्णय तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। विभागीय सूत्रों के अनुसार वा वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा सहित विभिन्न प्रमुख विभागों से संबंधित जरूरी एजेंडा प्रस्तुत किए जाएंगे।

राज्य में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी तथा बजट में शामिल होने वाली नई नीतियों और परियोजनाओं पर निर्णय प्रक्रिया को गति दी जा सकती है।

इसके अलावा सरकार के विकास रोडमैप को तेज करने के उद्देश्य से निवेश आकर्षण, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास तथा बुनियादी ढांचे के उन्नयन से जुड़े प्रस्ताव भी बैठक में रखे जा सकते हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *