सूरजपुर में हाथी का हमला, खलिहान में सो रहे दंपति की मौत

सूरजपुर. जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला। कपसरा स्थित बिसाही पोड़ी गांव में एक दंपति पर हाथी ने हमला कर उन्हें कुचलकर मार डाला। घटना तड़के लगभग 2 बजे की है, जब दोनों खलिहान में धान की रखवाली के लिए सो रहे थे।

जानकारी के अनुसार कबिलास राजवाड़े अपनी पत्नी धनियारो के साथ खेत के खलिहान में रुका हुआ था। इसी दौरान जंगल से भटके हाथी ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम गांव पहुंची, लेकिन हाथियों के सटीक लोकेशन का पता लगाने में कठिनाई हो रही है।

गौरतलब है कि इसी सप्ताह 22 नवंबर को रामकोला वन परिक्षेत्र में भी हाथियों का हमला हुआ था। जंगल में गए चार लोगों पर झुंड ने अचानक आक्रमण कर दिया था, जिसमें पूर्व उपसरपंच मोहम्मद सैफुद्दीन की मौत हो गई थी। बाकी तीन लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल पाए थे।

लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्र में दहशत है और लोग सुरक्षित उपायों की मांग कर रहे हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *