पल्स पोलियों अभियान पर प्रीतम सिंह गबेल ने बच्चों को दो बूंद दवा पिलाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

सक्ती , पल्स पोलियो विकासखंड स्तरीय का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह गबेल भाजपा किसान नेता द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ति में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, करते हुए दो बूंद दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया भाजपा नेता प्रीतम सिंह गबेल के द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 0 से 5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया भाजपा नेता प्रीतम सिंह गबेल ने कहां अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षित कर स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करना है। अभिभावकों से अपील है वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से वंचित न रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभियान के दौरान निर्धारित बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। सुश्री कीर्ति बड़ा जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने सभी अभिभावकों से सहयोग करने और अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के
श्रीमती अर्चना तिवारी विकासखंडकार्यक्रम प्रबंधक तारा सिंह कंवर श्रीमती हेमलता महार श्रीमती सुषमा मराठा श्रीमती माहेश्वरी खरे कुमारी सुनीता सिद्धार्थ श्री विजय कुमार यादव गोपाल सागर प्रियंका यादव मुकेश दास महंत श्रीमती मां कुंवर खैरवार श्रीमती शांति गोयल रामगोपाल थवाईत उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *