राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आठ महीनों में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं। एयरफोर्स के विशेष हेलीकॉप्टर से वे अंबिकापुर पहुंचीं, जहां पीजी कॉलेज मैदान में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित गौरव दिवस समारोह में हिस्सा लिया।
अपने इस प्रदेश प्रवास के दौरान राष्ट्रपति दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ करेंगी। पहली योजना प्रदेश के परंपरागत वैद्य और उपचार पद्धति से जुड़े लोगों के लिए तैयार की गई है। दूसरी योजना छत्तीसगढ़ के देवस्थलों के संरक्षण और विकास से संबंधित है।
इसके अलावा, राष्ट्रपति मुर्मू 70 वर्ष पहले भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा गोद लिए गए बच्चे से भी मिलेंगी, जिसकी मुलाकात लंबे समय से प्रतीक्षित थी।