न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।
होप वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 6000 रन पूरे करने वाले दूसरे वेस्टइंडीज बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 142 पारियों में हासिल की।
इससे पहले यह रिकॉर्ड महान बल्लेबाज़ ब्रायन लारा के नाम था, जिन्होंने 155 पारियों में 6000 वनडे रन बनाए थे।
वहीं वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज़ 6000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड अब भी विवियन रिचर्ड्स के नाम है, जिन्होंने यह मुकाम 141 पारियों में छुआ था।
https://twitter.com/windiescricket/status/1991011560974696532?s=20
वेस्टइंडीज के लिए 6000+ रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज़ बने होप
शाई होप से पहले ये दिग्गज बल्लेबाज़ 6000 से अधिक वनडे रन बना चुके हैं:
- विवियन रिचर्ड्स
- डेस्मंड हेन्स
- रिची रिचर्ड्सन
- ब्रायन लारा
- शिवनारायण चंद्रपॉल
- क्रिस गेल

दुनिया में सबसे तेज़ 6000 रन बनाने वाले 9वें बल्लेबाज़
शाई होप वनडे क्रिकेट में दुनिया के नौवें सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन गए हैं जिन्होंने 6000 रन पूरे किए।
इस सूची में शीर्ष पर हैं हाशिम अमला, जिन्होंने सिर्फ 123 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया था।