Shai Hope Created History: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शाई होप ने रचा इतिहास…142 पारियों में हासिल की बड़ी उपलब्धि

इससे पहले यह रिकॉर्ड महान बल्लेबाज़ ब्रायन लारा के नाम था, जिन्होंने 155 पारियों में 6000 वनडे रन बनाए थे।
वहीं वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज़ 6000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड अब भी विवियन रिचर्ड्स के नाम है, जिन्होंने यह मुकाम 141 पारियों में छुआ था।

https://twitter.com/windiescricket/status/1991011560974696532?s=20

वेस्टइंडीज के लिए 6000+ रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज़ बने होप

शाई होप से पहले ये दिग्गज बल्लेबाज़ 6000 से अधिक वनडे रन बना चुके हैं:

  • विवियन रिचर्ड्स
  • डेस्मंड हेन्स
  • रिची रिचर्ड्सन
  • ब्रायन लारा
  • शिवनारायण चंद्रपॉल
  • क्रिस गेल

दुनिया में सबसे तेज़ 6000 रन बनाने वाले 9वें बल्लेबाज़

शाई होप वनडे क्रिकेट में दुनिया के नौवें सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन गए हैं जिन्होंने 6000 रन पूरे किए।
इस सूची में शीर्ष पर हैं हाशिम अमला, जिन्होंने सिर्फ 123 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया था।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *