बिहार चुनाव 2025: थमा दूसरे चरण का सियासी शोर… 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगी वोटिंग

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर रविवार शाम पांच बजे थम गया। सभी राजनीतिक दलों ने आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी। अब दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर (मंगलवार) को होगा।

चुनाव आयोग ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। राज्य के प्रशासनिक और पुलिस अफसर लगातार मोर्चे पर जुटे हुए हैं ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।

दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान

दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए राज्य भर में 45,339 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
इनमें से —

  • 4,109 बूथ संवेदनशील,
  • 4,003 बूथ अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं।
    संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
    इन क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

कुल मतदाता और उम्मीदवार

इस चरण में 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं —

  • 1,165 पुरुष उम्मीदवार,
  • 136 महिला उम्मीदवार,
  • 1 थर्ड जेंडर प्रत्याशी शामिल हैं।

वहीं, दूसरे चरण में 3 करोड़ 70 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें —

  • 1.95 करोड़ पुरुष मतदाता,
  • 1.74 करोड़ महिला मतदाता,
  • 4 लाख 4 हजार दिव्यांग मतदाता,
  • 63,373 सर्विस वोटर,
  • 943 थर्ड जेंडर मतदाता,
  • 43 एनआरआई वोटर शामिल हैं।

इसके अलावा 18 से 19 वर्ष के 7,69,356 युवा वोटर पहली बार मतदान करने जा रहे हैं, जिन पर सभी दलों की विशेष नजर है।


सुरक्षा और व्यवस्था की सख्त निगरानी

चुनाव आयोग ने प्रत्येक जिले में सीसीटीवी निगरानी, माइक्रो ऑब्जर्वर और क्विक रिस्पॉन्स टीमों की व्यवस्था की है। विशेषकर सीमावर्ती और नक्सल प्रभावित इलाकों में ड्रोन सर्विलांस से निगरानी रखी जाएगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *