Crime News: दुष्कर्म -मानव तस्करी का मुख्य आरोपी झारखंड से पकड़ाया

मामले की मुख्य बातें:

– पीड़िता को इमरान अंसारी ने शादी का झांसा देकर बहलाया दुष्कर्म करता रहा और बाद में काबिल अंसारी, हीना और रामेश्वरी सोनवानी ने एक लाख रुपये में बेच दिया। 

– उत्तर प्रदेश के जालौन में सुमित राठौर पिता राकेश राठौर ने पीड़िता से जबरन शादी की

 – पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

– मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सबूत बरामद किए गए। 

कैसे हुआ खुलासा

– पीड़िता की चचेरी बहन ने 19 जून को थाना मणिपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन को अज्ञात लोगों ने फोन कर एक लाख रुपये की मांग की। 

– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देश पर विशेष टीम ने ऑपरेशन चलाकर पीड़िता को उत्तर प्रदेश के सरावन गांव से बरामद किया। 

गिरफ्तार आरोपी

1. इमरान अंसारी (मुख्य आरोपी, गढ़वा, झारखंड) 

2. काबिल अंसारी और हीना (पति-पत्नी, अंबिकापुर) 

3. रामेश्वरी सोनवानी (सहयोगी) 

4. सुरेंदर कुशवाहा और सकील खान (मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश से) 

5. सुमित राठौर और राकेश राठौर (जालौन, उत्तर प्रदेश) 

क्या कहती है पुलिस

– एसपी राजेश अग्रवा ने बताया कि मानव तस्करी, बलात्कार और धोखाधड़ी के मामले में **BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 

– **पीड़िता** को मेडिकल जांच के बाद सुरक्षित उसके परिजनों को सौंपा गया है। 

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *