Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जशपुर कैलेंडर 2025 का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जशपुर कैलेंडर 2025 का किया विमोचन

दिपेश रोहिला
जशपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला शाखा जशपुर कलेंडर 2025 का विमोचन सोमवार दोपहर 5 बजे मुख्यमंत्री निवास बगिया मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के कर कमलों से किया गया। कलेंडर विमोचन कार्यक्रम मे संघ के उपस्थित उप प्रांताध्यक्ष अर्जुन रत्नाकर, जिलाध्यक्ष संतोष टांडे, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवन्ति पैंकरा, प्रमुख सलाहकार बलराम भगत, उपाध्यक्ष कुंदन गुप्ता, सुधीर बरला, संयोजक विजय शुक्ला, महासचिव अनिल यादव, महामंत्री गजराज महानंद, सचिव शकील खान, कोषाध्यक्ष मोतीलाल भारती, प्रवक्ता ठाकुर दयाल सिंह, मीडिया प्रभारी हेमंत यादव,संगठन मंत्री प्रफुल्ल पंडा, संयुक्त सचिव संदीप भगत, संजय साय,फरसाबहार अध्यक्ष हेमंत पैंकरा, कांसाबेल अध्यक्ष सीलन साय, पत्थलगांव अध्यक्ष विनोद साहू, बगीचा अध्यक्ष बालदेव ग्वाला, नितेश सिंहा,देवर कुमार चरमाको, राजकिशोर,बैजन्ती सिंह, सुलोचना पैंकरा राजकुमार पैंकरा,नेहरू लाल मांझी,जयनाथ साय,भुनेश्वर सूर्यवंशी सहित भारी संख्या मे शिक्षक उपस्थित रहे।

कलेंडर विमोचन उपरांत संघ प्रतिनिधि मंडल ने श्रीमती साय से शिक्षकों की मांग व समस्याओ पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया। जिसके पश्चात उन्होंने आश्वास्त किया की लंबित पदोन्नति शीघ्र कराने हेतु पहल किया जायेगा तदोपरांत जिलाध्यक्ष संतोष टांडे द्वारा संघ की ओर से श्रीमती कौशल्या साय को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान संघ के जिला प्रतिनिधि मण्डल द्वारा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय से सौजन्य भेटकर उन्हे शुभकामनाएं देते हुए संघ का कलेंडर भेट किया गया।

Related News