CG पंचायत चुनाव : पत्थलगांव में कांग्रेस को संजीवनी, आरती सिंह की धमाकेदार जीत…

जशपुर-पत्थलगांव। CG पंचायत चुनाव 2025 : लगातार कमजोर हो रही कांग्रेस को एक नई ऊर्जा मिली है, क्योंकि पूर्व विधायक रामपुकार सिंह की पुत्री आरती सिंह ने जिला पंचायत चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। 5 हजार से अधिक मतों के अंतर से मिली इस जीत ने कांग्रेस को क्षेत्र क्रमांक 10 में मजबूत कर दिया है। आरती सिंह, जो अब दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य बनी हैं, अपनी सरलता और जनता से सीधी पकड़ के लिए जानी जाती हैं। इस जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है, खासकर तब जब इस क्षेत्र में भाजपा का वर्चस्व बढ़ता जा रहा था।

आरती सिंह ने जीत के बाद कहा “यह जीत मेरी नहीं, आप सभी की है। यह आपकी आस्था, विश्वास और समर्थन की ताकत है। आपने जो स्नेह और प्यार दिया, वही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। “भाजपा समर्थित सरिता सिदार और रूप सिंह राठिया को पीछे छोड़ते हुए आरती सिंह ने कांग्रेस का झंडा फिर से बुलंद कर दिया है। अब उनके नेतृत्व में जिले में सशक्त विपक्ष की भूमिका की उम्मीद की जा रही है।भाजपा समर्थित सरिता सिदार और रूप सिंह राठिया ने प्रचार के दौरान कड़ी टक्कर दी, लेकिन परिणाम में अधिकांश बूथों पर आरती सिंह का दबदबा रहा और उन्होंने गणना के शुरुआती दौर से ही शानदार बढ़त बना ली।

कांग्रेस को मिलेगी नई ताकत

Related News

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आरती सिंह की यह जीत कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित हो सकती है और अब वह जिले में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा सकती हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस जीत को आगे किस तरह भुनाती है!

Related News