रायगढ़ इस्पात में हुआ हादसा : चार श्रमिक हुए घायल प्रशासनिक टीम जुटी जांच में

रायगढ़ l जिले के ग्राम देलारी स्थित रायगढ़ इस्पात में बुधवार की सुबह फरनेस भट्टी से अचानक गैस लिकेज होने पर वहां अफरा तफरी मच गई थी l इस हादसे में दो श्रमिक झूलस गये हैं तो वहीं दो मजदूर उचाई से गिरने पर घायल हो गये हैं l सभी को रायगढ़ के उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है l राहत भरी बात यह है कि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है l प्लांट प्रबंधन के अनुसार बरसात में फरनेस के भीतर रॉ मटेरियल में मौसच्चर आ जाता है जिससे फरनेस गर्म होता है तो उसमें से गैस बाहर आ जाती है l आज भी गैस निकलने से धुआँ फैल गया था जिसे देख मजदूरों में अफरा तफरी मच गई थी l ऐसे में ऊपर जो मजदूर काम कर रहे थे वे जान बचाने कूद गये जिससे दो श्रमिक घायल हो गये वहीं दो मजदूर गैस की चपेट में आ कर झूलस गये थे l मामले की जांच में पंहुचे औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो मजदूर 10 प्रतिशत झूलसे हैं तथा एक का हाथ टुटा है औऱ सभी खतरे से बाहर हैं l स्थल निरीक्षण कर मामले की जांच की जायेगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *