5 कांग्रेस पार्षदों एवं 2 निर्दलीय ने हासिल की जीत
जीत के बाद भाजपा पार्षद हीरालाल की विजय जुलूस में दिखा बुल्डोजर
(दिपेश रोहिला)
पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 11 फरवरी को नगरीय निकाय निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद निर्धारित 15 फरवरी को नगर पंचायत में वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष,पार्षद उम्मीदवारो के जीत हार की घोषणा रिटर्निंग अधिकारी द्वारा कर दी गई। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इस बार मतगणना केंद्रों में माहौल काफी दिलचस्प रहा। शनिवार की सुबह 9 बजे से ही पत्थलगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद और पार्षद प्रत्याशियों की चुनाव में मेहनत का परिणाम जनता के सामने आने वाले थे तभी से सभी के दिलों की धड़कनें तेज हो गई। मतगणना दोपहर करीब 12 बजे सम्पन्न हुआ जिसमें 15 वार्डों के भाजपा,कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों में से भाजपा की संगीता सिंह ने कांग्रेस की अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी सिंह को 1439 वोटों से मात देकर सीट पर कब्जा जमाते हुए अपने 8 भाजपा पार्षदों के साथ जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया।
जिसके बाद भाजपाइयों ने मतगणना केंद्र से गाजे बाजे के साथ सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय के निवास कार्यालय की ओर रुख किया। जहां भारी संख्या में लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए ढोल नगाड़ों की धुन में थिरकते दिखे। वहीं कांग्रेस से भी 5 पार्षदों की विजय हुई। एवं 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में जीत हासिल की। जहां गाजे बाजे के साथ खुशी का वातावरण निर्मित हो उठा।
वहीं वार्ड क्रमांक 5 से विजय हुए भाजपा के पार्षद हीरालाल टोप्पो ने अपनी जीत का जश्न अनोखे तरीके से मनाया। उनकी जीत के बाद समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान मतदाताओं का आभार व्यक्त करने उन्होंने अपने वार्ड से समर्थकों सहित बुलडोजर के साथ विजय जुलूस निकाला। उन्होंने घरों घरों में पहुंचकर मतदाताओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया एवं मिठाइयां बांटी। और इस जीत का श्रेय वार्डवासियों, समस्त बीजेपी परिवार एवं समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं को समर्पित किया।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों, भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के बदौलत इस नगरीय निकाय चुनाव में मिली प्रचंड जीत हासिल हुई है। इस जीत के बाद भाजपा की अध्यक्ष संगीता सिंह एवं पार्षदगण मिलकर नगर के विकास के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने निरंतर प्रतिबद्ध होंगे। उन्होंने भाजपा की विजयी अध्यक्ष एवं पार्षदों को बधाई होते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
(अध्यक्ष संगीता सिंह -4540, उर्वशी सिंह-3100, मेरी तिर्की-1423, नोटा-77 भाजपा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संगीता सिंह ने 1439 वोटों से जीत दर्ज की)
Related News
15 वार्डों में पार्षदों की इतने वोटों से हुए जीत–हार
वार्ड क्रमांक 01. रीना कुजूर -184, सहादुर कुजूर -173, समीर कुजूर-193, नोटा-7
निर्दलीय प्रत्याशी समीर कुजूर जीते
वार्ड 02. जनार्दन प्रकाश पंकज -231, पूनम कुर्रे -136, नंदलाल कुर्रे -15 वीरेंद्र लहरे -101, नोटा-3
कांग्रेस प्रत्याशी जनार्दन पंकज जीते
वार्ड 03. मार्ग्रेट लकड़ा-191, रितु टोप्पो-301, नोटा-7
कांग्रेस प्रत्याशी रितु टोप्पो की जीत
वार्ड 04. अजय कुमार अग्रवाल-301, खजांची धिरहि-126, मनोज शर्मा-223, नोटा-3
भाजपा प्रत्याशी अजय बंसल जीते
वार्ड 05. लक्ष्मी बड़ा- 122, विश्वनाथ शर्मा-342, मनीष कुमार अग्रवाल-347, नोटा-4
निर्दलीय प्रत्याशी मनीष कुमार अग्रवाल जीते
वार्ड 06. हिरालाल टोप्पो-445, प्रभुदान कुजूर-238, नोटा-8
भाजपा प्रत्याशी हिरालाल टोप्पो जीते
वार्ड 07. आशा एक्का-277, विमला बेक-413, नोटा-14
भाजपा प्रत्याशी विमला बेक की जीत
वार्ड 08. सन्तोष कुजूर- 205, विजय तिर्की- 306,हेमन्त किस्पोट्टा-41, नोटा-9
कांग्रेस प्रत्याशी विजय तिर्की की जीत
वार्ड 09. अशोक गुप्ता- 365, मुकेश सिन्हा-143, नोटा- 9
कांग्रेस प्रत्याशी अशोक गुप्ता की जीत
वार्ड 10. प्रीति तिवारी- 196, सुनीता अग्रवाल- 314, नोटा-9
भाजपा प्रत्याशी सुनीता बंसल की जीत
वार्ड 11. जशबीर कौर भाटिया- 140, ममता यादव- 431, नोटा-5
भाजपा प्रत्याशी ममता यादव की जीत
वार्ड 12. महेश सिंह सिदार- 161, श्याम नारायण गुप्ता- 346, नोटा- 11
भाजपा प्रत्याशी श्यामनारायण गुप्ता की जीत
वार्ड 13. अनमोल भगत- 60, रोशन गुप्ता- 273, विनय यादव- 74, रमेश शर्मा- 229, नोटा- 11
भाजपा प्रत्याशी रोशन गुप्ता को जीत
वार्ड 14. संजय तिवारी – 293, सुनील अग्रवाल-292, अजीत गुप्ता- 23, आनंद गुप्ता- 96
कांग्रेस प्रत्याशी संजय तिवारी की जीत
वार्ड 15. गायत्री धरिया- 290, कविता नारंगे- 360, नोटा- 19
भाजपा प्रत्याशी कविता नारंगे की जीत