रायपुर, 5 फरवरी 2025: रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। गंज थाना क्षेत्र में स्थित होटल करण के एक कमरे में छापेमारी कर दो बिहार के अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 30.39 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 5,47,020 रुपये बताई जा रही है, बरामद किया गया।
इस कार्रवाई को लेकर एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 11 सदस्यीय एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो नशीली पदार्थों की तस्करी, खरीद-बिक्री, और अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए निरंतर निगरानी रख रहा है।
दिनांक 3 फरवरी 2025 को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली कि गंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित होटल करण में कुछ लोग गांजा बेचने के लिए ठहरे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने होटल के कमरे नंबर 102 में छापेमारी की और वहां दो आरोपी जुगनू अंसारी (48) और मोहम्मद इरफान (32) को गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान बिहार के समस्तीपुर जिला निवासी के रूप में दी।
Related News
Bank fraud case- दिल्ली,UP समेत 10 अन्य स्थानों पर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी
गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री साय
-
By
Yogesh Sahu
Trump’s tariffs- अमेरिकी कोर्ट ने ट्रम्प के टैरिफ पर रोक लगाई
युवा शक्ति है राष्ट्र शक्ति- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
-
By
Yogesh Sahu
Coal scam case: रानू-सौम्या-विश्नोई-सूर्यकांत को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा व प्रतिबद्धता से करें कार्य: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
-
By
Yogesh Sahu
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री साय
-
By
Yogesh Sahu
Editor-in-Chief सुभाष मिश्र की कलम से – डीएमएफ घोटाले में किस-किस का दामन दाग़दार
-
By
Yogesh Sahu
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 29 मई को संगोष्ठी का आयोजन
-
By
Yogesh Sahu
प्रदेश में शून्य दर्ज संख्या वाली 211 शालाएं
-
By
Yogesh Sahu
Kalash Yatra- राष्ट्रीय रेजांगला कलश यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत
CG NEWS- पहली ही बरसात में सालों पुराने जमे कीचड़ बाहर निकले
पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली, जिसमें 30.39 किलोग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (धारा 20बी) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों में जुगनू अंसारी और मोहम्मद इरफान के खिलाफ आगे की पूछताछ जारी है, जिसमें उनके नेटवर्क और अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर की जा रही है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह, एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सतीश पुरिया, सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. अनुप मिश्रा, कुलदीप द्विवेदी, आर. प्रदीप साहू, मुनीर रजा और थाना गंज से उपनिरीक्षक अनिल कुमार साहू एवं म.प्र.आर. दुर्गा बघेल की अहम भूमिका रही।