अयोध्या। रामनगरी अयोध्या दिवाली से एक दिन पहले दीयों से जगमग हो गई। सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख दीये जलाए गए। इसके साथ ही नया रिकॉर्ड बन गया। पिछले साल 22 लाख दीये जलाए गए थे। सीएम योगी ने राम मंदिर में पहला दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। 1600 अर्चकों ने सरयू आरती की।
इससे पहले, भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से पहुंचे। योगी ने उनका स्वागत किया। भगवान रथ पर सवार हुए। योगी ने राम रथ खींचा। प्रभु राम को रामकथा पार्क लाया गया। यहां योगी ने राम की आरती उतारी और राज तिलक किया। भगवान राम के स्वागत में जगह-जगह कलाकार नृत्य करते नजर आए।
रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां सड़कों पर निकाली गईं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव है।
सीएम योगी ने कहा- ये दीप जो आपके द्वारा जलाए जाएंगे, वो केवल दीप नहीं हैं, ये सनातन धर्म का विश्वास है। अयोध्यावासियों को आगे आना होगा। अयोध्या जैसी मथुरा-काशी दिखनी चाहिए। सनातन धर्म ने कभी किसी का अहित नहीं किया, सबको गले से लगाया। जो भी मानवता के मार्ग में बैरियर बनेगा, उसकी वही दुर्गति होनी है, जो यूपी के माफियाओं की हुई।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- 1528 में मीर बाकी ने भगवान राम के मंदिर को तोड़ा, तब से भारत के सौभाग्य का सूर्य अस्त हो गया। तब से लेकर हम निरंतर पतन के रास्ते पर चलते हुए उस मुकाम पर आ गए थे कि भारत की पहचान पूरे विश्व में भूली-बिसरी हो गई थी। राम मंदिर के निर्माण से भारत का सूर्य फिर उदय हो गया है।
हरसूद। मध्य प्रदेश के हरसूद के फोकटपुरा गांव में लव जिहाद के मामले में सुसाइड करने वाली पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का मा...
जबलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सैप्टिक टैंक में गिरकर दो मासूम सगे भाइयों की मौत के मामले में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट सौंप दी ह...