Kondagaon : सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुईं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी
Kondagaon : कोण्डागांव। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधानसभा की विधायक लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनने के बाद, आज पहली बार बीजापुर जिले के भैरमगढ़ पहुंचीं। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा बीजापुर द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार और जिला संयोजक संजय लुंकड़ ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ मिलकर लता उसेंडी का भव्य स्वागत किया। पुष्प गुच्छ और फूल मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की साय सरकार की जनहित योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने बताया कि 25 सितंबर 2024 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर ‘मोर बूथ, मोर अभियान’ चलाया जाएगा, जिसमें हर मतदान केंद्र पर 100 नए सदस्यों का लक्ष्य रखा गया है।
Ambikapur : मानव हाथी द्वंद को रोकने लगातार जन जागरूकता चलाया जा रहा अभियान
Kondagaon : आज के कार्यक्रम में बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनमानस मौजूद थे, जो सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।